गदाखेड़ा में खुदाई करने पर मिले शिवलिंग के स्थान पर बना मंदिर शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा

 गांव गदाखेडा में कुछ माह पूर्व मिट्टी खुदाई के दौरान निकले शिवलिंग के प्रति लोगों की आस्था और जाग गई। वहां लोगों ने मंदिर निर्माण शुरू कर दिया हैं जिसका उद्घाटन मां कैला देवी पैथोलॉजी सेंटर के संचालक विकास कुशवाहा ने किया। इस मौके पर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई।बता दें कि कुछ माह पूर्व गांव में नाली की खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला था। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां सुबह-शाम पूजा शुरू कर दी। बाद में गांव के लोगों ने मिलकर उसी जगह मंदिर बनवाया। मंदिर का नाम शिव मंदिर रखा गया। उद्घाटन के दौरान ढोल-नगाड़े बजे और डीजे पर धार्मिक धुनें बजाई गईं। ग्रामीणों ने श्हर हर महादेवश् के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में दयाशंकर, ओमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, नाहर सिंह, अग्रदेव सिंह, राकेश कुमार, धर्मपाल सिंह, रामचंद्र, मूलचंद, सोनू सिंह, पंकज, हरपाल सिंह, प्रेम सिंह और पिंटू पंडित (मंदिर वाले) सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment