हाथरस। न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा गोरखपुर में बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड से सम्मानित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहित अग्निहोत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं संस्था का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मोहित अग्निहोत्री ने अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा और उत्कृष्ट सेवाओं से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। गोरखपुर में मिला यह सम्मान पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत एवं समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष ने डॉ. मोहित अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा कि हमें ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों पर गर्व है। आशा है कि वे भविष्य में भी अपनी सेवाओं से समाज का नाम रोशन करते रहेंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सलाहकार एवं कवि राकेश रसिक राघव, आर्यन सारस्वत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति ने डॉ. मोहित अग्निहोत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











