पिता पुत्री को वाहन ने रौंदा, गंभीर

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे पिता पुत्री को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता पुत्री का उपचार अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव पोरा निवासी श्रीनिवास पुत्र मोहन लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे करीब उसके भाई भमरपाल अपनी पुत्री नीलम के साथ अपने गाँव पोरा से सिकंदराराऊ आने के लिए गांव के पैट्रोल पम्प के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी गांव रतिभानपुर की ओर से तेज गति से आ रहे वाहन ने पिता पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment