मंदिर के भंडारे से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में हुई रिपोर्ट दर्ज

 गांव भोजगढी़ में भंडारे से लौट रहे एक युवक पर लाठी डंडों और सरियों से लैस दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना की शिकायत चार माह बाद न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दर्ज की गई है।

गांव भोजगढ़ निवासी अर्जुन पुत्र अशोक सिंह के साथ दिनांक सत्रह अगस्त को गांव के ही भट्ठे के पास स्थित माता दुर्गे मंदिर के भंडारे में प्रसादी पाकर लौटते समय रास्ते में मौजूद लखमी पुत्र दिनेश ने पुरानी रंजिश के चलते उसे पकड़ लिया और अपने साथियों हरीशचंद्र, अशोक, सत्यप्रकाश, दीपक, गोलू व अमन को बुला लिया। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सभी हमलावरों ने लाठी-डंडों व सरियों से अर्जुन के साथ मारपीट की  किसी प्रकार वह जान बचाकर भागा तो के घर में नामजदों ने घुसकर भी मारपीट की। तथा बीच-बचाव में आए परिजनों के साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण थाने में सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment