सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित जगदंबा होटल के पास बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराई । किंतु उसकी कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि बुधवार की सुबह 10:30 बजे करीब एटा रोड स्थित जगदम्बा होटल के निकट लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिससे क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और मृतक के शव की शिनाख्त कराई। किंतु मौके पर उसकी कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।











