सिकंदराराऊ। कस्बा हसायन के मोहल्ला कोलियान में नामजदों ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।मोहल्ला कोलियान निवासी राजपाल सिंह पुत्र राम सिंहने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 1 नवम्बर की शाम 7 बजे करीब पड़ोसी मानपाल पुत्र रघुवीर सिंह में झगड़ा हो रहा था
। वह झगड़ा शांत कराने को गया था। इस बात को लेकर मानपाल ,रोहित व शेखर पुत्रगण मानपाल ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आया उसका पुत्र राजकुमार, पत्नी रामश्री व चरन सिंह को भी नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










