कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुँचाना और बाल अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से विकास खंड कार्यालय में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
आयोजित बैठक में संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को विभिन्न छह चरणों में कुल पच्चीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। शिक्षा एवं स्वास्थ्यरू खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बालक-बालिकाओं को समान अवसर देने पर जोर दिया। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी स्मृति दुबे ने मातृ वंदना योजना की जानकारी दी और ग्राम स्तरीय समितियों को सक्रिय करने को कहा। सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज ने महिलाओं को कानूनी, चिकित्सीय, पुलिस सहायता और मनोसामाजिक परामर्श मिलने की बात कही तथा घरेलू हिंसा अधिनियम व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। बाल विवाह व श्रम रोकथामरू अधिकारियों ने अठारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हिंसा, दुर्व्यवहार और बाल विवाह से बचाने के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की पुरजोर अपील की। बैठक में एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, एडीओ भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अजब सिंह, मुख्य सेविका कुर्की रानी और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मौजूद रहीं।












