हाथरस। दीपावली एवं आगामी त्यौहारो के अवसर पर शहर के मार्गो पर आज 3 नवंबर से 12 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक नगर क्षेत्र के निर्धारित डायवर्जन प्वाइंटों से बाजार की ओर जाने वाले मार्गों पर किसी भी प्रकार के ई-रिक्शा, टेंपो एवं अन्य भारी/मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
शहर के बाजारों में दीपावली के त्योहार पर लगने वाले भारी जाम से निजात दिलाए जाने के उद्देश्य को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में रूट डायवर्जन किया गया है और पुलिस प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन करते हुए कहा गया है कि प्रतिबंधित प्रवेश वाले प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट सासनी गेट चौराहा- बैरियर से कमला बाजार की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित।पेट्रोल पंप तालाब चौराहा- बैरियर से पंजाबी मार्केट की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित। महिला थाने के सामने बैरियर से मोहनगंज (घंटाघर) की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित।बांस मंडी चौराहा बैरियर से घंटाघर की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित ।घास मंडी तिराहा बैरियर से घंटाघर की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित।बुर्ज वाला कुआं तिराहा बैरियर से बाजार की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित।चूना वाला डंडा तिराहा बैरियर से बाजार की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
चामड़ गेट चौराहा बैरियर से घंटाघर बाजार की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित।देवेन्द्र मिष्ठान चौराहा बैरियर से घंटाघर बाजार की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित। जामा मस्जिद चौराहा बैरियर से घंटाघर बाजार की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित। नयागंज चौराहा निर्धारित बैरियर से प्रवेश प्रतिबंधित।सादाबाद गेट चौराहा निर्धारित बैरियर से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी वाहन चालकों, ई-रिक्शा एवं टेंपो संचालकों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि में लागू यातायात डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं। आमजन से अनुरोध है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में अनावश्यक रूप से वाहनों का प्रवेश न करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। बाजारों में भीड़भाड़ एवं जाम की स्थिति से बचने के लिए निर्धारित मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, बाजारों में सुगम आवागमन बनाए रखना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखना है।











