लोहर्रा में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े,जमकर चले लाठी-डंड वृद्ध और युवक घायलय दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे पर आरोप लगाए

गांव लहौर्रा में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड गयें जिसमें एक युवक और एक करीब बावन वर्षीय व ृद्ध घायल हो गया। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है, दोनो प़क्षों ने घटना की तहरीर कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ दी है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव लहौर्रा में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गयां यह विवाद इतना बढा कि पहले तो लात घूंसे चले फिर दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए और एक दूसरे के ऊपर प्रहार करने लगे। इस घटना में एक वृद्ध और एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment