लायंस क्लब आस्था ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बागला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल व खाद्य सामग्री

हाथरस। लायंस क्लब आस्था द्वारा सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बागला जिला अस्पताल में मरीजों को फल एवम अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।। लायंस क्लब आस्था अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,सचिव राहुल वर्मन,कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग व पूर्व अध्यक्ष भोलाशंकर अग्रवाल के नेतृत्व में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश को साथ लेकर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। हिमांशु गुप्ता ने कहा कि समाजसेवा का यह उनका छोटा-सा प्रयास है।लॉयन्स क्लब आस्था समाज सेवा के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है,आने वाले समय में गरीबों की मदद के लिए और भी प्रयास किये जायेंगे।

इस मौके पर भोलाशंकर अग्रवाल एडवोकेट, प्रवीण गर्ग , ओमप्रकाश गुप्ता,सौरभ गर्ग , राजकुमार अग्रवाल दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश ने मरीजो को फल वितरित करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग और सेवा भावना ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि हमारा क्लब केवल बैठकों और आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी पूरी तत्परता से आगे आ रहा है।आइए, हम सब मिलकर लायंस क्लब आस्था को सेवा, सहयोग और मानवता की सेवा समपर्ण भाव से कर लायंस क्लब आस्था, की नई पहचान बनायी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment