दबंग युवक ने गर्भवती महिला को मारपीट किया घायल : मारपीट में महिला हुई अचेत

दबंग युवक ने गर्भवती महिला को मारपीट किया घायल : मारपीट में महिला हुई अचेत

 

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में दबंग युवक द्वारा एक गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर देना का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला अचेत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मोहल्ला मटकोटा निवासी शबाना पत्नी जाकिर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह शनिवार की सुबह 11 बजे करीब अपनी गली में खड़ी हुई थी। तभी मोहल्ले का ही एक दबंग युवक बेवजह गाली गलौज करता हुआ आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसे लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। वह चार माह की गर्भवती भी है। मारपीट में वह अचेत हों गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने अचेत महिला को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment