
थाना सासनी क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी है। राधिका ढाबा के सामने 26 नवंबर की शाम गलत दिशा से आ रहे टाटा 407 वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी कुशवाह, चंद्रपाल, ओमकार व विनीता देवी की मौत हो गई, जबकि आदिल और लक्ष्य सहित अन्य घायल हैं। पुलिस ने चालक सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, 27 नवंबर को पुलिस ने लुटसान-कैलोरा रोड पर दबिश देकर दरियापुर निवासी कालीचरण को 20 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा।
दूसरी ओर, किशनपुरी में 26 नवंबर की रात पूर्व विवाद को लेकर विशाल ने घर में घुसकर रविंद्र से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, ममोता कला रोड पर 21 नवंबर को धर्मेंद्र, विनय, सौरभ व बहादुर समेत अन्य लोगों ने उदयवीर सिंह पर रॉड, बेल्ट और पंच से हमला कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल उदयवीर की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सासनी क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज अवैध शराब व मारपीट के मामलों में भी कार्रवाई









