जिलाधिकारी ने जनगणना एवं मतदाता सूची के कार्य की समीक्षा ,दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी ने जनगणना एवं मतदाता सूची के कार्य की समीक्षा ,दिए आवश्यक निर्देश

सिकंदराराऊ । जिलाधिकारी ने शनिवार को कस्बा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना 2027 और मतदाता सूची के कार्य की समीक्षा की। जिलाधिकारी के दौरे के दौरान लोगों ने जमीन, चोरी, कूड़े और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें भी रखीं।

शनिवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल नगर पालिका परिषद पहुंचे। जहां उन्होंने जनगणना 2027 के तहत 30 नवंबर 2026 तक चल रही स्वगणना की जानकारी ली। उन्होंने 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित मकान सूचीकरण और जनगणना के कार्य की भी समीक्षा की।

उन्होंने कर्मचारियों, अधिशासी अधिकारी और अन्य अधिकारियों को जनगणना और मतदाता सूची का कार्य समय पर और अच्छी तरह पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौरंगाबाद पहुंचे। उन्होंने बीएलओ, शिक्षकों और कर्मचारियों से मतदाता सूची और जनगणना के कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाएं देखने के बाद छात्राओं को अच्छी शिक्षा, पौष्टिक भोजन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। रसोईघर की साफ -सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने को भी कहा। इस दौरान एक व्यक्ति ने जमीन से जुड़े मामले में सुनवाई न होने की शिकायत की। डीएम ने उपजिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। करीब 16 दिन पूर्व यूपी रोडवेज बस की महिला परिचालक का बैग चोरी होने की शिकायत भी सामने आई। डीएम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक को मामला सुलझाने, बैग खोजने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए ।भाजपा पदाधिकारियों ने नगर पालिका की ओर से सड़क किनारे डाले जा रहे कूड़े और उसमें आग लगाने से फैल रहे धुएं व प्रदूषण की शिकायत की। उन्होंने कस्बा में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। इसके बाद जिलाधिकारी गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने जनगणना और मतदाता सूची के कार्य की समीक्षा की और कर्मचारियों से जानकारी ली।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment