बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल ,रेफर
सिकंदराराऊ। एनएच 34 के एटा स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायल युवकों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि जनपद एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव भूपतपुर निवासी ओसपाल पुत्र सत्यराम और योगेश पुत्र दानवीर सिंह शनिवार को बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सिकंदराराऊ की ओर आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार मंडी समिति के पास पहुंचे । तभी सामने से तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनों युवकों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान घटना को अंजाम देकर वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग जाने में सफल रहा।









