विश्व हिंदू परिषद के सासनी प्रखंड में हितचिंतक अभियान के तहत देर शाम जनसंपर्क किया गया। जिला उपाध्यक्ष अमित भार्गव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांवों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया तथा नए हितचिंतक जोड़े। उन्हें संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, मूल विचारधारा और सेवा कार्यों की जानकारी दी गई।
शुक्रवार की देर शाम अभियान में विद्याभूषण गर्ग, हेमंत कौशल, योगेश वार्ष्णेय और जगदीश प्रसाद शर्मा शामिल रहे। अमित भार्गव ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सेवा भाव को मजबूत करना है। नागरिकों ने उत्साह दिखाया और पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में शेष क्षेत्रों में भी जनसंपर्क जारी रहेगा।
सासनी में विहिप का हितचिंतक अभियान तेज, घर-घर संपर्क










