बसपा प्रतिनिधिमंडल ने किया नवागत कोतवाली प्रभारी का स्वागत, शहीद पार्क के पास जाम की समस्या से कराया अवगत

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने सासनी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ नवागत कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पहार एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
शनिवार को शिष्टाचार मुलाकात के दौरान बसपाईयों ने बताया कि शहीद पार्क के पास टेम्पो चालकों की अव्यवस्था के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। अक्सर टेंपो संचालकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण दुर्घटनायें भी हो जाती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। बसपा नेताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। नवागत कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और शहीद पार्क के पास जाम समेत अन्य समस्याओं पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बनी सिंह जाटव के साथ महेश बाबू कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment