हाथरस। बहुजन समाज के महानायक और सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा मान्यवर कांशीराम के 20वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दी रॉयल भीम शेरनी फाउंडेशन द्वारा भव्य श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का सफल आयोजन अर्जुनकान्त भारती एड़. के मथुरा रोड़ कछ्पुरा स्थित कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में दी रॉयल भीम शेरनी फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में पदाधिकारियों और कार्यकताओ ने ने मान्यवर कांशीराम जी के छविचित्र पर श्रद्धा सुमन व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इसके पश्चात कांशीराम जी के विचार व समतामूलक समाज का निर्माण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए दी रॉयल भीम शेरनी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सुषमा सिंह ने कहा कि कांशीराम जी ने शोषितों, वंचितों व पिछड़ों को सत्ता के गलियारो तक पहुंचाने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह युगों- युगों तक याद रखा जायेगा। उन्होने समाज को सिर्फ जीना नही बल्कि स्वाभिमान के साथ अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया।
इस अवसर पर फाउंडेशन की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती सर्वेश, राष्ट्रीय अनुशासन समिति अध्यक्षा श्रीमती सुमन सागर, राष्ट्रीय महासचिव अर्जुनकान्त भारती एड़, संगठन मंत्री श्रीमती मंजू सिह पूनिया व सदस्य अखिल प्रदा मालिया, सुधा सिंह, मीणा सागर , ममता सिंह आदि उपस्थित थे।












