पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

हाथरस। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और किसानों, गरीबों, पिछड़ों तथा वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए व्यतीत हुआ। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी का संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण और आम जनता से उनका गहरा जुड़ाव सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचार और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। नेताजी ने समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि नेताजी के दिखाए समाजवादी रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय, भाईचारे, समानता और जनसेवा के मूल्यों को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, एसपी सिंह सेंगर, मुहर सिंह, राणाप्रताप सिसोदिया, अजय सिकरवार, अनूप यादव, बनी सिंह बघेल, सन्दीप बाल्मीकि, अरविन्द यादव, अशोक गोला, मुजीबुर्रहमान, पंजाबी सिंह पोनिया, छोटू यादव, प्रदीप कुशवाहा, बॉबी यादव, शहवाज खान, हाजी नवाब हसन, चेतन शर्मा, तालिब राना, नीरज नागर सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment