सादाबाद। कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे से सम्बन्धित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 1 कार व 1150/- रूपये बरामद किये हैं। इन्हीं आरोपियों द्वारा कल पुलिस कर्मियों पर कार से रौंदने की कोशिश की गई थी।। पुलिस के मुताबिक 9 अक्टूबर को वादी द्वारा सूचना दी कि एसआई प्रमोद कुमार चौकी इन्चार्ज ऊँचागाँव मय हमराही के साथ शान्ति व्यवस्था डयूटी व देखरेख, गस्त, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग मे मामूर थे। तभी मुखिबर की सटीक सूचना पर 1 लाल रंग की कार मे शातिर किस्म के अपराधी आ रहे है। इसी सूचना के आधार पर सामने से आ रही लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार रोकने के प्रयास किया गया। अपराधियो द्वारा एसआई प्रमोद कुमार व हमराही पर कार चढाकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के क्रम में थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 1 लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार संख्या यूपी 87 एस/ 1555 तथा ₹1,150 बरामद किये हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। घटना करने वाले हिमांशु चौधरी के विरूद्ध थाना सादाबाद में आर्म्स एक्ट, गैगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी,व रंगदारी तथा अन्य धाराओ में मे कुल 13 अभियोग पंजीकृत है।आरोपी अभिषेक उर्फ अजय के विरूद्ध जनपद आगरा व थाना सादाबाद में लूट,आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट व धमकी तथा अन्य धाराओ में अभियोग पंजीकृत है। तथा अभियुक्त विष्णु के विरूद्ध थाना सादाबाद में मारपीट, घर में घुसकर हमला, व हत्या के प्रयास के अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार हिमांशु चौधरी पुत्र स्व.अजय सिंह, निवासी समदपुर, अभिषेक उर्फ अजय पुत्र मदन गोपाल उर्फ शिशुपाल व विष्णु पुत्र प्रेम सिंह निवासीगण नंगला सौरेया भाग बढार हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम मय टीम शामिल थे ।












