सिकंदराराऊ। कस्बा के मंडी गांधी गंज स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव में शुक्रवार की रात्रि को श्रीधाम वृदावन से आए कलाकारों द्वारा मंच पर मयूर नृत्य ,कृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव ,पूतना वध ,कालीदह लीला , बृज की फूलों की होली आदि लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने आकर्षण प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। रासलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान ने श्रीराधा कृष्ण के स्वरूपो की पूजा अर्चना कर किया।

इस दौरान श्रीराम लीला एवं रासलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि मुकेश चौहान ने कहा कि हम सभी को भगवान राम के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए और मर्यादा में रहकर कार्य करने चाहिए। सभी को श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से माहौल भक्तिमय बना रहा। राधे राधे जय श्री राधे हरे कृष्णा के जयघोषों से वातावरण सराबोर हो गया ।लीलाओं को देखने को श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। साथ ही श्रीराम लीला एवं रासलीला कमेटी ने भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप के साथ जमकर होली खेल कर आनंद लिया।
इस मौके पर अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय,जयपाल सिंह चौहान, पकंज गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता , विशाल वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई ,नितिन पुंढीर, मुकुल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, अभितेष वार्ष्णेय ,देवेंद्र गुप्ता, बनवारी लाल गुप्ता, शिव चरण वार्ष्णेय,विशाल राज चौहान,श्याम मूर्ति वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय ,जितेंद्र वार्ष्णेय ,अनिकेत गुप्ता ,पारस गुप्ता आदि मौजूद रहे।












