ठेकेदार ने अवैध रूप से कटवाए नीम के चार हरे वृक्ष,रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगराना जरारा में नामजद ठेकेदार ने नीम के चार हरे वृक्ष अवैध रूप से कटवा दिए। वन विभाग के वनरक्षक ने कोतवाली नामजद ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वनरक्षक विनय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह 8 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे करीब गांव अगराना जरारा पहुंचे। जहां चार नीम के हरे वृक्ष अवैध रूप से काट दिए गए। जानकारी करने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि उक्त पेड़ो को गांव के ही ठेकेदार पिंकू पुत्र वीरेंद्र ने अवैध रूप कटवाए है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment