सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में ससुरालीजनों ने देवर भाभी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद ससुरलीजनो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव हिम्मतपुर निवासी एस कुमारी पत्नी कुलदीप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 9 अक्टूबर की सुबह 10 बजे करीब उसकी सास कमलेश देवी ,नंद रेशमा देवी पत्नी धर्मेंद्र ,पूजा देवी पत्नी दुष्यंत तथा धर्मेंद्र सिंह पुत्र मुंशीलाल ने उसे बेवजह गाली गलौज कर लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से मारापीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके देवर राहुल को भी नामजदों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












