सिकंदराराऊ। कस्बा के एक मोहल्ला में घर में घुसकर एक महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध कर पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 6 अक्टूबर की रात्रि 10:30 बजे करीब मोहल्ले का ही रोहित पुत्र खचेडू घर में घुस आया और उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोपी महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।












