थाना समाधान दिवस में लेखपालों का विरोध : हाथों पर काली पट्टी बांधकर जताई नाराजगी

सिकंदराराऊ । कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी अमित पाठक और थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा मौजूद रहे।


अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान लेखपालों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि सरकार को दिए गए पत्र के माध्यम से अपनी मांगें रखी गई हैं। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
वहीं थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर तत्काल कोतवाली पहुंचकर साइबर हेल्प डेस्क पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment