श्री अग्रवाल सभा की अग्रसैन शोभायात्रा व दो दिवसीय मेला महोत्सव की तैयारियां जोरों पर : अग्र बन्धुओं से जयंती महोत्सव संयोजक व उद्यमी हर्ष मित्तल पिंटू , सह संयोजक मनीष मित्तल मोनू व सुनील बंसल ने की भारी संख्या में शामिल होने की अपील
हाथरस। अग्रवाल समाज के आराध्य अग्रकुल शिरोमणि महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में श्री अग्रवाल सभा के तत्वाधान में कल 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विशाल एवं भव्य दिव्य श्री अग्रसेन जी महाराज शोभायात्रा भारी धूमधाम के साथ कल शहर में निकाली जाएगी। शोभा यात्रा की सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है। वही शोभायात्रा में कल अग्र बन्धुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी, जो शोभायात्रा की शान में चार चांद लगाएगी।। शहर में कल 11 अक्टूबर रविवार को अपराह्न 4 बजे से शहर के सादाबाद गेट स्थित श्री अंगुमल धर्मशाला से महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान एंव जयंती महोत्सव संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी, उद्यमी हर्ष मित्तल पिंटू एवं सह संयोजक मनीष मित्तल मोनू व सुनील बंसल के संयुक्त नेतृत्व में विशाल एवं भव्य दिव्य शोभायात्रा भारी धूमधाम से निकाली जायेगी।यह शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी । आकर्षक झांकियों, धार्मिक उत्साह और समाज बंधुओं की सहभागिता से शोभायात्रा को विशेष स्वरूप प्रदान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।
श्री अग्रवाल सभा के बैनरतले आयोजित महाराजा श्री अग्रसेन जी शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाले जाने की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। वहीं श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले की भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।। अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले को लेकर सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मेले में विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विशाल भव्य दिव्य शोभायात्रा एवं श्री अग्रसेन मेला महोत्सव की तैयारियों में अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल नल वाले, महामंत्री मनोज अग्रवाल (किराने वाले) तथा जयंती महोत्सव संयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी, उद्यमी हर्ष मित्तल पिंटू एवं सह संयोजक मनीष मित्तल मोनू व सुनील बंसल ने बताया है कि मेला एवं शोभायात्रा को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन को सफल बनाने में सभा के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। साथ ही सभी अग्र बंधुओ से अनुरोध है कि शोभायात्रा में सम्मलित होकर जयंती की शोभा बढ़ाने में अपना योगदान दें। सभी अग्र बंधुओ से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होकर शोभा बढ़ाये ।












