सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में सास ससुर ने अपनी पुत्रवधू को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद सास ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है
गांव खेड़ा सुल्तानपुर निवासी रजनेश पत्नी कौशल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 7 अक्तूबर की सुबह 7 बजे करीब वह घर पर कार्य कर रही थी और उसका पति बाहर रहता है। उसने अपने ससुर से दरवाजा बंद करने को कहा । इस बात से कुपित होकर ससुर एवं सास ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












