प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा का शिक्षक नेताओं ने किया भव्य स्वागत व सम्मान : शिक्षकों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षशील रहना होगा

हाथरस। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा का मथुरा जनपद में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की माताश्री के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होने के लिए जाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे के वृन्दावन कट पर जनपद के शिक्षक नेताओं एवं संगठन पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगठन की कार्यकारिणी एवं शिक्षक साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। स्वागत के दौरान शिक्षक नेताओं ने संगठन के प्रति उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं शिक्षक हितों के लिए किए जा रहे संघर्षों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठन को निरंतर संघर्षशील रहना होगा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध सहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकजुट होकर निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा तथा समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की मजबूती, आपसी एकता और सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ.दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षक साथियों से संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा शिक्षक एकता को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठित प्रयासों और निरंतर संघर्ष के माध्यम से शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।


जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदैव एकजुट होकर कार्य करता रहेगा। स्वागत कार्यक्रम में जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, पूर्व जिला मंत्री विजय वीर सिंह, ब्लॉक मंत्री कुलदीप सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भगवानदास यादव, अमित शर्मा, जितेंद्र कौशल, राघवेन्द्र गुप्ता, राकेश शर्मा, तुलसी प्रसाद, हसायन से अरुण पचौरी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment