पिता पुत्र ने युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव आरिफपुर भोगपुर में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में नामजद पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव आरिफपुर भोगपुर निवासी नबाव खान पुत्र यामीन खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 8 अक्तूबर की सुबह 6.30 बजे करीब गांव के ही शहबाज पुत्र शाहदत खाँ एंव शाहदत खाँ पुत्र मान खाँ बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment