पुरदिलनगर में गूंजा हनुमान चालीसा का जयघोष


पांच वर्षों से लगातार चल रहा सिकंदराराऊ का साप्ताहिक मिलन

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर स्थित ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के प्रखंड सिकंदराराऊ एवं प्रखंड पुरदिलनगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार, परोपकार, सामाजिक समरसता और अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना भी सनातन जीवन-पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण के साथ सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, गौ-संरक्षण, धर्म-जागरण और युवा वर्ग को संस्कारों से जोड़ने जैसे विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं । प्रखंड सिकंदराराऊ में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं साप्ताहिक मिलन का कार्यक्रम पिछले पांच वर्षों से लगातार चल रहा है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला सह मंत्री पवन वार्ष्णेय, जिला सह संयोजक लकी शर्मा, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख नीरू यादव, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख ललित द्विवेदी , राय सिंह यादव, पंडित शैलेंद्र दीक्षित (शैलू पंडित), रामप्रताप सिंह, अनेक पाल, करन वार्ष्णेय, दीपक यादव, सौरभ पुंडीर, उदय पुंडीर, गोविंद, विमल उपाध्याय, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment