सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला आम में रंजिश के चलते नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव नगला आम निवासी गोकुल सिंह पुत्र हीरा सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है
कि वह 7 अक्तूबर की शाम 7.30 बजे करीब अपने घर में परिवार के साथ खाना खा रहा थे। तभी गांव के ही केहरी पुत्र महीपाल सिंह , प्रदीप पुत्र केहरी सिंह,महेन्द्र पाल सिंह पुत्र चोब सिंह, चन्द्रशेखर पुत्र चोब सिंह व नरेन्द्र पुत्र कमल सिंह पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से लैस होकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और उसके दिव्यांग पुत्र भानु प्रताप सिंह, पुत्रवधू प्रेमलता, सचिन व कुमकुम के साथ मारपीट करने लगे। जब गोकुल सिंह एवं पुत्रवधू प्रेमलता ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें में पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












