सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित जाऊ नहर के निकट सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतज़ार कर रहे तीन युवकों को एक तेज रफ्तार महेन्द्रा लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे ने तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घायल युवक की पत्नी ने अज्ञात महेंद्रा चालक के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कमलेश देवी पत्नी संजय कुमार निवासी गाँव खण्डवार जिला अलीगढ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 20 सितंबर की दोपहर 3 बजे करीब उसके पति संजय कुमार अपने परिचत गौरव व कालूराम के साथ जाऊ नहर के पास खड़े होकर वाहन का इन्तजार कर रहे थे। तभी नगला रति की ओर से तेज गति से आ रही महेन्द्रा लोडर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए तीनों में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।











