गांव नदौना में एक चांट विक्रेता को दबंगों ने पीट दिया जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं। घालय का उपचार निजी चिकित्सक से कराया हैं, वहीं पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ की है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार लेखराज सिंह पुत्र पन्नालाल अपने घर पर ही चांट बेचने का कार्य करता है। बताते हैं कि तभी नामजद आए और बाइक निकालने के बहाने अकारण गाली-गलौज करने लगे। शिकायत में कहा है कि जब पीड़ित ने विरोध किया तो नामजदों ने ईंट और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं और बीच-बचराव करने आई उसकी पत्नी भी चुटैल हो गई। घटना के दौरान हुए शोर शराबा को सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्र हो गये। जिन्हें देखकर नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की है वहीं पुलिस ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने कानूनी कार्रवाई व जांच उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी है।











