गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव पायदापुर में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पायदापुर निवासी विनय कुमार पुत्र केशव देव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 सितंबर की शाम 5 बजे करीब गांव की ही प्रीती पत्नी विजय सिंह बेवजह उससे गाली गलौज करने लगी। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो प्रीती पत्नी विजय सिंह ,विजय सिंह ,शेर सिंह पुत्रगण कुंवरपाल,आशीष, सोनू पुत्रगण मूलचन्द्र ने एकराय होकर उस पर लाठी डंडों एवं ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो कर अचेत हो गया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment