सिकंदराराऊ। शुक्रवार की रात्रि से मौसम ने अचानक करवट बदल ली । तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के अचानक बदलने से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा और बरसात से खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई है। जिससे किसान बेहद परेशान हैं।
बतादें कि इस समय खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी हुई है। किंतु बरसात और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की कच्ची एवं पक्की फसल जमीन पर गिर गई हैं। वहीं कुछ खेतों में धान की बालियां निकल रही थीं, उन्हें भी नुकसान हुआ है। धान की फसल इस समय पकने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में तेज आंधी और बरसात से फसल के गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सता रही है ।किसानों का कहना है कि खेतों में गिरी धान की फसल की कटाई में भी दिक्कत होगी। इससे दाने की गुणवत्ता और पैदावार पर असर पड़ सकता है। खेतों में तेज आंधी एवं बरसात से फसलें गिरने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है।











