चौकीदार पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, घायल : चौकीदार कस्बा में रात्रि को कर रहा था गस्त

सिकंदराराऊ। कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आवारा और खूंखार कुत्तों द्वारा बच्चों व आम लोगों पर हमले की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं । आवारा कुत्ते बच्चों एवं आम लोगों को अपना शिकार बना रहें हैं। आवारा कुत्तों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कस्बा के राठी चौराहा स्थित आर्य समाज मार्केट के निकट रात्रि में गस्त कर एक नेपाली चौकीदार पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते द्वारा किए गए हमले से चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी दिलीप बहादुर कस्बा में चौकीदार है। वह रात्रि में कस्बा में गस्त कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

वह शुक्रवार की रात्रि को कस्बा में गस्त कर रहा था। जैसे ही वह आर्य समाज मार्केट के समीप पहुंचा। तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने चौकीदार पर हमला कर दिया। आवारा कुत्ते ने हमला कर उसके पैर में काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment