रिमझिम बारिश से मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

शनिवार को पूरे दिन हुई रिमझिम फुहार जैसी हो रही बरसात के चलते गांव पट्टी फतेली नगला सेवा में एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान मकान में मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव पट्टी फतेली के नगला सेवा निवासी रेखा देवी पत्नी पवन कुमार का मकान की छत बारिश के कारण गिर गई। मगर घर के लोग कमरे में न होने के कारण कोई बडा हादसा नहीं हुआ। ग्रमीणों के अनुसार लगातार बारिश से मकान की छत कमजोर हो गई थी। बरसात के दूसरे दिन रविवार को अचानक छत का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये, और परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। छत गिरने से परिवार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment