भरभराकर गिरी कमरे की छत, परिवार बाल बाल बचा : दूसरे कमरे में सो रहा था परिवार

सिकंदराराऊ। 30 घंटे तक हुई बरसात से रविवार की सुबह कस्बा के मोहल्ला नौखेल काजियान में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिससे मोहल्ले में खलबली मच गई । छत गिरने की तेज आवाज को सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।


बताया जाता है कि मोहल्ला नौखेल काजियान निवासी राजकुमार के एक कमरे की छत शुक्रवार की रात्रि से लगातार हुई बरसात के चलते रविवार की सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य शनिवार की रात्रि को दूसरे कमरे में सो रहे थे । छत गिरने की तेज आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया ।

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राजकुमार ने बताया कि शनिवार की शाम से अचानक छत से ईंट पत्थर गिर रहे थे । जिस कारण कमरे को पहले ही खाली कर दिया गया था। जिसके चलते परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment