दवा लेने गई युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 27 अगस्त की शाम 4 :30 बजे करीब घर से दवा लेने की कहकर गई थी। इस दौरान उसे विनय कुमार पुत्र बदन सिंह निवासी गांव नगला नौकस थाना सिकंदराराऊ अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment