शिकायती पत्र वापस न लेने पर तीन को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नहरपुर दोस्तपुर में नामजदों ने जनपद मथुरा के थाना छाता में दिए शिकायती पत्र को वापस न लेने पर तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव नहरपुर दोस्तपुर निवासी कौशल कुमार पुत्र गरेन्द्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 की सुबह 7 बजे करीब वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के ही सचिन,भूपेन्द्र पुत्रगण रामवीर, राजा पुत्र होरीलाल व गजेन्द्र पुत्र रूपराम एकराय होकर उसके घर के गेट पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी कहने लगे कि तुमने हमारे खिलाफ थाना छाता जिला मथुरा में जो प्रार्थना पत्र दिया है। उसे वापस ले लो । जब उसने प्रार्थना प्रत्र वापस लेने से माना कर दिया । तो इस बात से आरोपी बौखला गए। आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरिया से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर मुन्नी पत्नी मुन्ना लाल व लक्षमी पत्नी कालीचरन ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment