सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईसेपुर में एक गर्भवती महिला ने शराबी पति पर मारपीट करने एवं पेट में लात मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव नौरथा ईसेपुर नीलम पत्नी प्रमोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह आठ माह की गर्भवती है ,उसका पति प्रमोद कुमार पुत्र वीरी सिंह आए दिन शराब पीकर उसे गाली गलौज कर मारता पीटता है और घर में खाना खर्चा नहीं देता।
19 अगस्त की शाम 6 बजे करीब पति ने गाली गलौज कर उसे लाठी डंडों ने मारापीटा और उसके पेट में लात भी मारी। मारपीट में वह घायल हो गई और उसे आरोपी पति ने जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू करी दी है।









