सासनी में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार दो घायल

गांव बांधनू शिकोहाबाद पुल के पास रविवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जुलाई दिन रविवार की देर शाम करीब आठ बजे गांव उसवा निवासी सत्यप्रकाश पुत्र राजेंद्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से अपने गांव से सासनी की ओर आ रहा था। उसके साथ गांव बांधनू शिकोहाबाद निवासी कालू पुत्र बनवारीलाल भी बाइक पर सवार था। बताते हैं कि जैसे ही बाइक बांधनू पुल के निकट पहुंचे, तभी पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सडक पर गिर गई और बाइक सवार सडक पर गिरकर घायल हो गये, बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले जाया गया। सीएचसी में डॉ. शुभम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सत्यप्रकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment