एस.बी.एस. यूनियन स्कूल, सासनी के प्रांगण में कारगिल विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल (सेवानिवृत्त) राजकुमार सिंह ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक चले इस समारोह में 1999 के कारगिल युद्ध के अमर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
समारोह के दौरान देश के वीर जवानों का सम्मान किया गया, साथ ही विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित कर दिया। वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से कारगिल युद्ध में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचैरी और डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर श्भारत माता की जयश् और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।










