ट्रक और ट्रैक्टर की आमने सामने हुई भिंडत, ट्रैक्टर चालक की मौत

सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के निकट बीती रात लकड़ी से भरे एक ट्रक और लोहे की सरियों से लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि 11:30 बजे करीब लकड़ी से लदा एक ट्रक सिकंदराराऊ की ओर अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव बिलार के पास पहुंचा । तभी सामने से गलत साइड आ रहे लोहे की सरियों से लदे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लदी सरियां सड़क पर बिखर गईं और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में एटा जनपद के दुल्हापुर निवासी 50 वर्षीय अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे वाहन चालक को भी चोटें आई हैं।हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। हाइड्रा मशीन की सहायता से सड़क पर बिखरी सरियों और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। जिसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment