सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला मियां में नामजदों ने दलित के घर में घुसकर परिवार को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में सात नामजद समेत 9 के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला मियां निवासी फतेह सिंह पुत्र मुन्नालाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर पर बैठे हुए थे। तभी गांव के ही शिवम पुत्र ग्रीस, ग्रीस पुत्र तहसीलदार, विशाल पुत्र रवेन्द्र, रवी पुत्र ओमप्रकाश, प्रदीप पुत्र हम्मवीर सिंह, मोनू पुत्र सूरजपाल, रहीशपाल पुत्र राजवीर एवं दो अज्ञात एकराय जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी एवं भाई को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









