नामजदों ने दो भाइयों को पीटा

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर में नामजदों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नूरेएन पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 18 जुलाई की दोपहर 3 बजे करीब अपनी दुकान पर कार्य कर रहा था। तभी नुसरत , उमर पुत्रगण कल्लू, कल्लू ,मुन्ना पुत्रगण हनीफ निवासीगण कस्बा पुरदिलनगर बिना बात के गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । बीच बचाव में आए उसके भाई बंटी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment