श्री अग्रवाल सभा ने चुनाव अधिकारी किये नियुक्त: शीघ्र चुनाव कराये जाने की घोषणा

हाथरस। श्री अग्रवाल सभा की महत्वपूर्ण बैठक आज शहर के चावड़ गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला पर आहूत की गई। जिसमें सर्वप्रथम महाराजा श्री अग्रसेन जी के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ बैठक प्रारंभ हुई।
बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही को महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट द्वारा पढ़कर सुनाया गया, जिसकी पुष्टि सदन द्वारा की गई।बैठक महत्वपूर्ण विषय नवीन कार्यकारिणी के गठन लिए होने वाले आगामी चुनाव के संदर्भ मे अग्र बंधुओं ने अपने अपने विचार रखे। जिसमें सदन द्वारा 5 सदस्यीय चुनाव अधिकारियों की समिति का गठन करते हुए सर्वसम्मति से रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट,राकेश बंसल हींग वाले , देवेंद्र गोयल रंग वाले ,विजयकृष्ण अग्रवाल एवं दीपेश अग्रवाल सर्राफ को चुनाव अधिकारी के रूप मे जिम्मेदारी प्रदान करते हुए समिति का गठन किया गया। चुनाव निष्पक्ष रूप से नियमानुसार कराई जाने का पूरा आश्वासन चुनाव अधिकारियों द्वारा दिया गया है। चुनाव की तिथि व प्रक्रिया शीघ्र घोषित कर दी जाएगी।
बैठक में अध्यक्ष सर्वश्री श्याम बिहारी अग्रवाल बैंक वाले , दिलीप पोद्दार एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सर्राफ , कोषाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल किराने वाले , मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल दाल वाले ,राकेश कुमार अग्रवाल दाल वाले , अशोक गर्ग क्रोकरी वाले ,सुरेशचंद्र अग्रवाल बर्तन वाले, सुरेशचंद्र अग्रवाल ठेकेदार, हरगोविंद अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल पीपा, प्रदीप बंसल , राजेश तायल ,विपुल सिंघानिया, श्याम अग्रवाल , मोहनलाल सिंघल बैग वाले, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, सुभाषचंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, गौरव अग्रवाल बॉबी, सुनील अग्रवाल उदय, पवन कुमार सिंघल बर्तन वाले आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल बैंक वालों द्वारा सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया। संचालन महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट द्वारा किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment