हाथरस। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज मिलावटखोरी एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई और सैंपल भरे गए हैं।। खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान फास्ट-फूड बनाने में इस्तेमाल होने वाले मोनोसोडियम ग्लूटामेट (अजीनो मोटो), खाद्य रंग और मीट के प्रतिष्ठानों की जांच के साथ-साथ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने पर केंद्रित था।अभियान के तहत टीम ने शहर के मधुगढी और आगरा रोड स्थित हेल्थ जूस एंड शेक्स, आरिफ चिकन शॉप, अशफाक की दुकान, नवी हसन मटन शॉप और शैकू मीट शॉप का निरीक्षण किया गया।इसके अतिरिक्त ठेले पर फास्ट-फूड बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को भी अजीनो मोटो और खाद्य रंग के प्रयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। मिलावट की जांच के लिए विभिन्न स्थानों से कुल 18 नमूने संग्रहीत किए गए।।
टीम द्वारा सादाबादिया डेरी नयागंज से पनीर का नमूना, एल्फा डेरी सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया से 4 घी और 2 स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने, महान डेरी सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया से 2 घी और 4 स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने शामिल हैं।इसके अलावा राधिका डेरी सादाबाद से 1 दूध का नमूना, जय अम्बे डेरी सासनी बिजाहरी से 1 दूध और 1 पनीर का नमूना, तथा दीक्षित डेरी सासनी बिजाहरी से 2 दूध और 1 पनीर का नमूना लिया गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।









