हाथरस। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अटेवा के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।

अटेवा जिला महामंत्री रविकान्त वर्मा ने बताया कि बीएसए से अनुरोध किया गया है कि पहले समायोजन सूची की विषय विसंगतियों को दूर किया जाए, विद्यालय में प्रवेश 30 सितंबर तक होते तो 30 सितंबर की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन होने चाहिए।जिन विद्यालय में आरटीई एक्ट के मानकों के अनुसार अध्यापक है वहां किसी को भी विषय आधारित सरप्लस न दिखाया जाए।जिन अध्यापकों की इस सत्र में सेवानिवृत्ति होनी है उनका भी समायोजन में नाम है, उनको पूर्व की भांति समायोजन प्रक्रिया से बाहर रखा जाए। चयन वेतनमान की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण किया जाए।जो शिक्षक साथी गत वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनकी किसी कारणवश पेंशन नहीं मिल पा रही ,उनकी पत्रावली पूर्ण की जाए ताकि परिवार और स्वयं का भरण पोषण हो सके।
बीएसए द्वारा सभी बिंदुओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया गया।भेंटवार्ता में तरुण विजय सेंगर , मोहित उपाध्याय, अंजू गुप्ता, धीरेंद्र चौधरी, माधुरी सेंगर, डॉ. गोपाल, दुष्यन्त कुमार,राघवेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, हुकुम सिंह,अशोक चौहान,राकेश भारती, सुशीला देवी,राजकुमार माहौर , चंद्रभान सिंह, उर्मिला, कल्पना तथा संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों अध्यापक उपस्थित थे।









