हसायन पुलिस ने चोर गैंग के एक महिला समेत तीन सदस्यों को दबोचा

चोरी किए आभूषण एवं नगदी की बरामद

सिकंदराराऊ। थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव नगला रति के निकट से शनिवार को चोर गैंग के एक महिला समेत तीन सदस्यों को चोरी किए चांदी के एक जोड़ी पाजेब ,चार जोड़ी पायल ,दो बच्चा कन्दुनी ,सोने की तीन अगूँठी तथा 33300 रुपए समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार महावीर सिंह पुत्र घासीराम निवासी गांव छीतीपुर थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर से अज्ञात चोरों द्वारा 7 मई को आभूषण व नगदी चुरा लिए गए है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर चोर गैंग के एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी गांव जहांगीरपुर कोडरा थाना सिकंदराराऊ ,योगेश पुत्र बुद्धपाल सिंह निवासी गांव छीतीपुर थाना हसायन बताया। आरोपियों ने बताया कि हम दिन/रात में विभिन्न मौहल्लो/गांवो में जाकर सुनसान घरों की रेैकी करते है । घर में कोई है या नहीं फिर पता करते तथा मौका पाकर घरों से चोरी करके अपना जीवन यापन करते है । पुलिस ने चोरी किए आभूषण एवं नगदी बरामद कर तीनों को न्यायालय में पेश किया ।जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment