सासनी विद्यापीठ में एक वृक्ष मां के नाम अभियान किया पौधारोपण, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं से लगवाए पौधे

सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान आयोजित किया गया।
रविवार को चलाए गये अभियान के तहत प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं से पौधे लगवाए, और साथ ही, छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करते हुए पौधे वितरित किए गए। जिन्हें उन्होंने अपने-अपने गांवों में पौधारोण किया। इस अवसर पर, प्रधानाचार्य ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधा लगाना लगाना आवश्यक है क्योंकि वे ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। पौधों की संख्या बढ़ने से पर्यावरण में सुरक्षा बढ़ती है और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित होता है। इस कार्यक्रम में अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment